देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास माल से भरा हुआ तेज रफ्तार कंटेनर कार से ऊपर पलट गया. बताया जा रहा है कि कार में कई लोग सवार थे. इस हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. सिर्फ एक 6 साल के बच्चे की जान बच सकी. बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार सवार सभी लोग सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे.जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा चार नवंबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे हुआ. मोहब्बेवाला चौक पर आई-20 कार और एक कंटेनर ट्रक की आपस भिड़ंत हो गई थी. देहरादून सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आज 3.30 बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला के पास सड़क हादसा हो गया. इसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कंटेनर प्लास्टिक के दाने के कट्टों से भरा हुआ था.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *