शाहरुख खान मना रहे हैं 61वां जन्मदिन, King से जगमगाया मन्नत

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर मन्नत में जगमगाहट देखने को मिली. वहीं फैंस की किंग खान के लिए चाहत देखते हुए शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न से पहले, उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस खास दिन पर एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक भी उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए, जिसके चलते मन्नत में किंग के पहले गाने की झलक देखने को मिली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. सोमवार तड़के मन्नत पर किंग के पहले गाने की झलक देखने को मिली. वहीं जब प्रशंसक ‘मन्नत’ के बाहर पहुंचने लगे तो पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करते और भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाहरुख खान का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल वे मुंबई में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा होते हैं ताकि इस सुपरस्टार की एक झलक पा सकें. अभिनेता अक्सर अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर आकर और उनके प्यार को स्वीकार करके इस मौके को और भी खास बना देते हैं. 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *