नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का समापन हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को दोनों टीमों के बीच चार नवंबर से अब पांच मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो, उससे पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र के साथ-साथ मार्क चैपमैन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. एमआरआई स्कैन में पता चला है कि रवींद्र के कंधे में लगी चोट पूरी तरह से भर नहीं पाई है. वह फील्डिंग के लिए फिट नहीं हैं. वहीं चैपमैन को हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबरने में अभी भी करीब दो हफ्ते और लगेंगे. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन के सीरीज से पूरी तरह बाहर होने के बाद टिम सीफर्ट को पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया है. यहीं नहीं हेनरी निकोल्स शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों में शिरकत करेंगे, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आखिरी के दो वनडे मुकाबलों के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है.





