वॉशिंगटन:अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में नौ लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट रविवार को हादसे का शिकार हो गया. इस घटना में सभी नौ लोगों की मौत हो गई. विमान अचानक रिहायशी इलाके के बीच सड़क पर आ गिरा, जिससे उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि ये किसी इमारत से नहीं टकराया, नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था. देश के परिवहन सचिव ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है.मौके पर वहां से गुजर रहे एक कार में लगे कैमरे में ये पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया. बहामास जा रहा ये विमान अचानक आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरा, सड़क के पास टकराया और उसमें विस्फोट हो गया. विमान गिरने से वहां एक गहरा गड्ढा बन गया और चारों तरफ सड़क पर विमान के टुकड़े बिखरे गए.ये विमान घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर और सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों के बेहद करीब गिरा. दुर्घटना वाली जगह पर घना काला धुआं छा गया.





