सड़क पर घसीटा, भीड़ में घुसकर बरसाईं लाठियां

पेरिस। फ्रांस में बढ़ती महंगाई और चरमराती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ शुरू हुआ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी पेरिस सहित कई प्रमुख शहरों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली। इस दौरान पुलिस ने 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।पेरिस के साइंसेज पो संस्थान में रास्ता रोककर बैठे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें सड़क पर जबरन घसीटकर हटाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। तभी दंगा-रोधी पुलिस को प्रदर्शनकारियों के एक समूह की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कुछ लोगों को रेलिंग की तरफ धकेला और एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *