एलन मस्क की फ्लाइंग कार को टक्कर! बिना पेट्रोल-डीजल उड़ रही रवि टम्टा की कार

देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी इनोवेटर रवि टम्टा भी इन्हीं में से एक है.एलन मस्क और टेस्ला की उड़ने वाली कार को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच रवि टम्टा अपनी एक सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप को लेकर चर्चा में हैं. ईटीवी भारत ने उनके इनोवेशन और भविष्य की योजनाओं को लेकर रवि से बात की. रवि टम्टा का कहना है कि भारत में भी ऐसी तकनीक विकसित करने की क्षमता है और इसके लिए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के साथ जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है.रवि टम्टा ने अपने स्टार्टअप हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के तहत HAPIDA SKYNeX (हैपिडा स्काईनेक्स) नाम से एक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार बनाई और उसका सफर ट्रायल भी किया. उनके मुताबिक इस वाहन को उड़ाने के लिए पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह पूरी तरह बिजली पर निर्भर है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *