रिंकू सिंह और माधव कौशिक के शतक, बिहार की शर्मनाक हार

नई दिल्ली, एजेंसी।  धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और माधव कौशिक के दमदार शतक की वजह से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2026-27 के एलिट ग्रुप-ए के मुकाबले में बिहार (Bihar vs Uttar Pradesh) को पारी और 267 रनों से बुरी तरह हरा दिया।रिंकू और माधव के शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी के गेंदबाजों ने बिहार के बल्लेबाजों के बल्लों को पूरी तरह शांत रखा। दोनों ही पारियों में बिहार की टीम 150 का आंकड़ा नहीं छू पाई।रिंकू-माधव का दमदार प्रदर्शनराजगीर में हुए इस मुकाबले में बिहार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बिहार का ये फैसला उसके लिए बहुत ही घातक साबित हुआ। सलामी बल्लेबाज कौशिक और नंबर-पांच पर उतरे रिंकू ने बिहार के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *