नई दिल्ली, एजेंसी। हर वीकेंड की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक और नई फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को भरपूर मनोंरजन कर रही है, उसका जॉनर स्पोर्ट्स ड्रामा है और वह ओटीटी पर आते ही वह नंबर-1 बन गई है। ट्रेंडिंग में टॉपर बनने के मामले में इस फिल्म ने बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म रिपोर्टिंग लाइव को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। जिस फिल्म की इस लेख में बात की जा रही है, उसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सुपरहिट रही और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आकर भी नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। दरअसल यहां बात तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मूवी मंदादी (Mandaadi) की जा रही है।





