नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ‘तनिपर्थी चिकिता, प्रदीप पृथिका और वेन्नम ज्योति सुरेखा’ ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और चीन को 238-234 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस हार की वजह से चीन की टीम ने सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि दक्षिण कोरिया की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस गोल्ड मेडल के साथ भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल का बचाव किया. ये भी उल्लेखनीय है कि भारत ने 2018 में इस इवेंट में सिल्वर और 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा भारत ने 2014 के एडिशन में दक्षिण कोरिया द्वारा बनाए गए 238 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. गोल्ड जीतने के सफर में, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराया था.





