ट्रेनों में सघन जांच धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर जुर्माना

देहरादून : रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के लिए रेलवे अधिकारियों ने दिनभर निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और यात्रियों को रेलवन एप की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।रेलवे ने देहरादून आने वाली सभी ट्रेनों में सुबह से शाम सात बजे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान भोजनयान, लघु भोजनयान और स्टेशनों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। अभियान के तहत धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।जांच दल ने शताब्दी ट्रेन के लघु भोजनयान से टमाटर सूप का नमूना लिया। इस नमूने को आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इससे पहले भी पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। अधिकारियों ने यात्रियों को रेलवन एप के बारे में जागरूक किया।यह एप यात्रियों को विभिन्न रेल सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी प्रदान करता है। इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हरि सिंह मीणा, सीआईटी सुहेल खान, ओएसएचआई दौलत सिंह, वाणिज्यिक निरीक्षक एसके अग्रवाल और आरपीएफ थाना प्रभारी पंकज यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *