दिल्ली : मुंबई से बेंगलुरु तक iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त दीवानगी

 नई दिल्ली, एजेंसी। आईईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े होकर नए मॉडल को सबसे पहले खरीदने का इंतजार कर रहे थे।दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह जल्दी से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। एक ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने 18 प्रो मैक्स 1 टीबी मॉडल पहले से प्री-बुक कर रखा है और सबसे पहले लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वे 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और नए फीचर्स का इंतजार है।एक अन्य ग्राहक सूरज चौहान, जो यूट्यूब पर टेक रिव्यू चैनल चलाते हैं, उसने कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल सूरज चौहान के नाम से है। मुझे फोन में काफी रुचि है। पिछली बार 17 प्रो खरीदा था, इस बार 18 प्रो मैक्स लेने आया हूं। कई लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। कैमरा और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *