मणिपुर में फिर हिंसा : संदिग्ध उग्रवादियों ने की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या

इंफाल/चुराचांदपुर  : मणिपुर के तामेंगलांग जिले में मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों महिलाएं लेइसांगफाई गांव के एक सुनसान खेत में लकड़ी लेने गई थीं। हमलावरों ने कुछ कच्चे खेत-मकानों में भी आग लगा दी। यह घटना 13 सितंबर को तामेंगलांग और नोनी जिलों में चार लोगों की हत्या के बाद हुई है।मणिपुर के तामेंगलांग जिले में मंगलवार को हिंसा की ताजा घटना में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और गांव के बाहर खेतों में बने कुछ कच्चे मकानों में आग लगा दी। यह घटना तामेंगलांग और नोनी जिलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद हुई है।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि कुकी समुदाय की दोनों महिलाएं अंदरूनी इलाके के लेइसांगफाई गांव में एक सुनसान खेत में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान सशस्त्र उग्रवादियों ने उन्हें गोली मार दी। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय चोंगा सितलहौ और 30 वर्षीय किम्बोई सिंगसन के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि गांव के कई लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। दोनों महिलाओं के शव गोली लगने के निशान के साथ खेत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने उनके शव बरामद किए। हमलावरों ने कुछ कच्चे खेत-मकानों में भी आग लगा दी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *