एक के बाद एक 4 सिलिंडर ब्लास्ट: दल्लूपुरा में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में एक अवैध लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें चार एलपीजी सिलिंडर फटे और लगभग 1500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। दल्लूपुरा गांव में अनियोजित क्षेत्र में रविवार दोपहर को 800 गज में बने लकड़ी के अवैध गाेदाम में भीषण आग लग गई। दस कर्मचारियों ने वक्त रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम में एक के बाद एक रखे चार एलपीजी सिलिंडर फटने से आग और भीषण हो गई।आनन फानन आसपास के घरों से डेढ हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग से सैकड़ों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। आग ज्यादा न भड़के लोगों ने अपने घरों से एलीपीजी सिलिंडर निकाल लिए। आग का धुआं नोएडा व साहिबाबाद पांच किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *