नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूसीसी को लेकर बीजेपी का बड़ा संकल्प सामने रखा है. उन्होंने साफ किया कि कई राज्यों में यूसीसी को जमीन पर उतारा जा चुका है और 2029 से पहले बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में इसे पूरी तरह लागू करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा. केंद्र और राज्यों में बीजेपी शासन के 25 साल के सफर का ब्योरा देते हुए उन्होंने उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त गिनाई. गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि बिना एक भी गोली चले और बिना खून बहाए धारा 370 को हटाना सरकार की सबसे बड़ी ऐतिहासिक कामयाबी रही.
अमित शाह ने कहा कि जनादेश ने भारत की तस्वीर बदल दी हैमुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी, उसके सहयोगी दलों, समग्र एनडीए परिवार, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और देश की जनता के सहयोग से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.अमित शाह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. भाजपा पहले गुजरात और बाद में पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में उनका जन्मदिन मनाती रही है. हालांकि इस वर्ष अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि 7 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत कम नेता हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनसेवा का इतना लंबा रिकॉर्ड बनाया हो.मुस्लिम बहनों को न्याय मिलाकेंद्र और राज्य में BJP सरकार के 25 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पार्टी नेता ने सरकार की कई प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि धारा 370 को बिना एक भी गोली चले और बिना खून बहाए हटाने का काम किया गया. उन्होंने इसे सरकार के बड़े फैसलों में शामिल बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ा संवैधानिक बदलाव शांतिपूर्ण तरीके से किया गया.





