वॉशिंगटन। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में भारतीय मूल की 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की एक सिरफिरे युवक रोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था और उसके खिलाफ रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर भी लिया जा चुका था।पूरे मामले को ऐसे समझिए कि शालीनी ठाकुर नाम की 38 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सैक्रामेंटो के आर्डन-आर्केड इलाके में एक रेस्तरां के बाहर थीं। तभी 22 साल का एक युवक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, वहां पहुंचा और उसने शालीनी पर गोलियां चला दीं।





