नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में जलवायु परिवर्तन से लेकर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, कृषि और अंतरिक्ष सहयोग तक कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सहमति बनी।नई दिल्ली घोषणापत्र में पेरिस समझौते के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), बौद्धिक संपदा, दुर्लभ खनिज और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार जैसे विषयों को भी जगह दी गई है।पेरिस समझौते के लक्ष्यों के साथ रहने का संकल्पब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) और उसके पेरिस समझौते के उद्देश्यों, सिद्धांतों और लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।नेताओं ने सभी देशों से पेरिस समझौते समेत जलवायु संबंधी अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को जारी रखने तथा उन्हें और मजबूत करने का आह्वान किया।यूएन तक बढ़े महिलाओं की भागीदारीघोषणापत्र में महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय लेने और आर्थिक विकास व सामाजिक बदलाव में अहम भागीदार बताया गया है।नेताओं ने ‘महिला, शांति और सुरक्षा’ के वैश्विक एजेंडे के तहत शांति निर्माण में महिलाओं की भूमिका को भी स्वीकार किया। ब्रिक्स देशों में महिलाओं की उद्यमिता, नेतृत्व और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने में ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन (डब्ल्यूबीए) के योगदान की सराहना की गई।





