आतंकवाद से निपटने का संकल्प, UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिक्स समिट 2026 आज से यानी शनिवार (12 सितंबर, 2026) से शुरू के बीच कुछ अहम समझौते होने की उम्मीद है। भारत की अध्यक्षता में हो रही इस समिट के दौरान चार प्रमुख स्तंभों पर 50 से ज्यादा ठोस और व्यवहारिक नतीजे सामने आए हैं, जिनमें फ्रेमवर्क और एक्शन प्लान भी शामिल हैं। ये मुख्य स्तंभ लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता हैं।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि भारत के लिए इसके मुख्य नतीजों में आतंकवाद की कड़ी निंदा और इसके सभी रूपों से निपटने का संकल्प शामिल है। साथ ही वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार, बहुपक्षवाद को मजबूत करने और यूएनएससी में भारत की सदस्यता की दावेदारी के लिए समर्थन पर भी सहमति बनी है।हालांकि, वेस्ट एशिया की स्थिति को लेकर यूएई और ईरान के बीच मतभेदों के कारण इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं थी कि शिखर सम्मेलन किसी साझा घोषणापत्र के साथ खत्म होगा या नहीं, लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत की अध्यक्षता को मिले समर्थन के कारण उन्हें एक सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। इससे पहले पश्चिम एशिया को लेकर मतभेदों के कारण विदेश मंत्रियों के स्तर की बैठक बिना किसी साझा बयान के खत्म हो गई थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *