देहरादून : अभियुक्त ने घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। सौदे में तय की गई बाकी रकम लेने के लिए अभियुक्त आज दोबारा अपने साथी के साथ देहरादून आया था।देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। अंकित चौहान ने कुछ दिन पूर्व शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था।





