भारत के पास 190 परमाणु बम, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 वॉशिंगटन: भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान है, जिनमें वर्तमान में निर्मित की जा रही नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त परमाणु हथियार भी शामिल हैं। ‘फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स’ (FAS) ने भारत के परमाणु हथियारों पर जारी नई रिपोर्ट में दावा किया है। ये दावा ओपन सोर्स, सरकारी डेटा और कमर्शियल सैटेलाइट्स से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर किया गया FAS के मुताबिक भारत के पास अभी 9 परमाणु क्षमता वाले सिस्टम ऑपरेशनल हैं। इनमें 2 विमान, 6 जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें और 1 समुद्र से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शामिल हैं।

कम से कम 2 और सिस्टम लगभग तैयार हैं।  बुधवार को एक आर्टिकल में बताया गया है कि भारत अपने परमाणु हथियार के जखीरे को आधुनिक बनाने का काम जारी रखे हुए है। हाल के वर्षों में कई नई हथियार प्रणाली तैनात की गई हैं और कई अन्य प्रणाली विकसित की जा रही हैं, ताकि परमाणु हथियार से लैस किए जा सकने वाले मौजूदा विमानों, सतह से मार करने वाली मिसाइल और समुद्र-आधारित प्रणाली को बेहतर बनाया जा सके, या उनकी जगह नई प्रणाली लाई जा सके।इसमें कहा गया है, ”हमारा अनुमान है कि भारत ने 140 से लेकर 225 परमाणु हथियार तक के लिए पर्याप्त सैन्य प्लूटोनियम का उत्पादन किया होगा और 190 तक तैयार कर लिए होंगे। कई और हथियार प्रणालियों के विकास के साथ, देश के (परमाणु) हथियार जखीरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *