सीएम धामी की दो टूक: हल्द्वानी में अतिक्रमण है तो हटेगा

नैनीताल : हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने बुधवार को दो मोर्चे संभाले। पहले मीडिया से बातचीत में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अतिक्रमण है तो उसे मुक्त कराया जाएगा और इसे तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस-समाजवादी पार्टी ने बसाया था। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक साथ दो मोर्चे संभाले। पहले मीडिया से बात करते हुए बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर बड़ा बयान दिया, फिर विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के मंच से कार्यकर्ताओं में 2027 का जोश भरा।रेलवे अतिक्रमण पर पूछे गए सवाल पर सीएम धामी ने साफ कहा कि अतिक्रमण है, तो अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए ताकि रेलवे का विकास हो सके। हमने अपनी बात पहले ही कोर्ट में पहुंचा दी है, जो भी हमारा पक्ष रखा जाना चाहिए था, वो रख चुके हैं। हम पहले से ही मानते हैं कि जो अतिक्रमण वहां पर है, उसको समाजवादी, कांग्रेस पार्टी जैसी पार्टियों ने अपने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक के लिए कहीं न कहीं बसाया था। कोर्ट भी उसी दिशा में चल रहा है।बाद में सीएम ने विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। यह कार्यसमिति आत्ममंथन और नई रणनीति तय करने का मंच है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *