हल्द्वानी : हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया.भारी बारिश के बावजूद हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और पार्टी ने इसे 2027 विधानसभा उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण के मामले को लेकर और राहुल गांधी के खिलाफ हुए मुकदमे के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया इस दौरान कांग्रेस के लगभग 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कुछ किया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ,सह प्रभारी गुरदीप सप्पल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहित कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता कूच में शामिल रहे.2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति शुद्धिकरण के मामले के आसपास घूम रही है दरअसल हल्द्वानी में अगस्त के महीने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली रामलीला मैदान में हुई थी. इसके बाद रामलीला मैदान में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के लोगों ने शुद्धिकरण किया.इसके बाद द्धिकरण की आग हल्द्वानी से दिल्ली तक पहुंच गई राज्यसभा में भी मामला उठा.
इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदेश शुरू कर दिया, जिससे बात राहुल गांधी पर भी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया और कांग्रेस को बैठे बिठाये एक साथ दो मुद्दे मिल गए जिससे वह लगातार भाजपा सरकार को घेरने ने लग गई.भारी संख्या में पहुंची भीड़ को देखकर कांग्रेसी नेता गदगद हो गए क्योंकि कांग्रेस के लिए यह प्रदर्शन 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन था, वही प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया.राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया.





