नई दिल्ली, एजेंसी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर जारी रूसी हमलों को तीन दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है. यह बड़ा फैसला ठीक उस वक्त आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर की टीम मॉस्को पहुंची है.रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा कदम उठाया है. पुतिन यूक्रेन पर रूसी हमलों को तीन दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मॉस्को पहुंच चुके हैं.दोनों अमेरिकी अधिकारियों के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने और यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बातचीत करने की उम्मीद है. ऐसे में पुतिन का तीन दिनों के लिए हमले रोकने का फैसला बातचीत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.कुशनर और विटकॉफ का रूस पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है. न्यूज रॉयटर्स के मुताबिक, मॉस्को पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने दोनों अमेरिकी अधिकारियों का स्वागत किया. इसके बाद विटकॉफ, कुशनर और दिमित्रिएव का काफिला मॉस्को के सरकारी एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हुआ.





