उत्तराखंड मौसम : राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी, हेमकुंड पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त

देहरादून : लगातार बारिश ने उत्तराखंड में आवाजाही की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरिद्वार में जलभराव से लोग परेशान हैं, वहीं हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर मलबा आने और कई जगह क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। पुलना गांव के पास मार्ग की स्थिति खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का पैदल मार्ग पुलना गांव के पास कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।श्रद्धालु जोखिम उठाकर अवाजावाही कर रहे हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने पर प्रशासन की ओर से लोनिवि को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। हालांकि शनिवार को मार्ग की स्थिति वैसी ही बनी रही। मार्ग पर जगह-जगह मलबा आया हुआ है।एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पुलना गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, लोनिवि को मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा।देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, हरिद्वार में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण इन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *