पीएम मोदी का किर्गिस्तान दौरा लाइव: SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को SCO के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘SCO के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर साथ-साथ’ रखा गया है। सम्मेलन में आतंकवाद से मुकाबला, क्षेत्रीय स्थिरता और सीमा-पार सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। राष्ट्राध्यक्षों के सत्र में बिश्केक घोषणा और अन्य दस्तावेजों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।किर्गिस्तान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले बिश्केक में फ्रेंड्स ऑफ इंडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री ने 2015 में किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया था। पीएम मोदी आज छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को दुनिया के सामने पेश करता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *