देहरादून : सीएम ने कहा कि हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर दुर्गम व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव कार्य तत्काल संचालित किए जा सकें।सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को दिए कि आपदा या आपात स्थिति में राहत, बचाव कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति को देखें। हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर दुर्गम व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव कार्य तत्काल संचालित किए जा सकें।उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने व सोमवार रात से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत विभिन्न जिलों की स्थिति, बंद सड़क मार्गों, नदियों के जलस्तर, जलभराव, राहत एवं बचाव कार्यों व प्रशासन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।





