हनोई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव पलटने से 15 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ‘लावा मोबाइल्स’ के 14 चैनल पार्टनर्स और कंपनी के एक कर्मचारी समेत कुल 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई।मृतकों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के रहने वाले थे। लावा मोबाइल्स ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे एक अकल्पनीय त्रासदी बताया है।लावा ने एक पोस्ट में कहा, हम यह बताते हुए बेहद दुखी हैं कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास आज सुबह एक नाव दुर्घटना में हमारे 14 चैनल पार्टनर और हमारी लावा टीम के एक सदस्य की दुखद मृत्यु हो गई है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। यह एक अकल्पनीय त्रासदी है और हम इस गहरे दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।लावा मोबाइल्स ने आगे कहा, “हम वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता हर पीड़ित परिवार को सहयोग देना है और भारत और वियतनाम दोनों देशों में हमारी टीमें उनके साथ हैं, हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं।





