तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को आज गुरुवार को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाएगा। इसके साथ ही ईरान और इराक में छह दिनों तक चले खामेनेई की अंतिम विदाई के कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे।सुप्रीम लीडर की वेबसाइट पर जारी फुटेज के मुताबिक, जब खामेनेई के ताबूत को ले जा रहा विमान पूर्वी पवित्र शहर पहुंचा, तो कम से कम एक लड़ाकू विमान ने उसे एस्कॉर्ट किया।अयातुल्ला अली खामेनेई के ताबूत के साथ उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत भी थे। खामेनेई के साथ ही इन परिवार के लोगों की मौत भी 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में हुई थे।अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए इस हमले के साथ ही मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू हो गया था।





