नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात बाधित रहा। देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाहीमौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।मंगलवार से दिल्ली में बुधवार रात बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर भर में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। दिल्ली के विकास मार्ग, मुनीरका, द्वारका, गीता कॉलोनी, सदर बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पूर्वी दिल्ली में जलभराव हुआ।





