इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी ने की प्रार्थना

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया के यात्रा हैं। जहां दौरे के आखिरी दिन बुधवार को पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करते हुए इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया।इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पहुंचे पीएम मोदी ने इस करीब 1000 साल पुराने हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर त्रिमूर्ति भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से इस विशाल मंदिर की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भव्य प्रम्बानन मंदिर।भारत और इंडोनेशिया मिलकर करेंगे मंदिर का कायाकल्पबता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि एक दिन पहले ही भारत और इंडोनेशिया के बीच इस मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *