असम राइफल्स चौकी के खिलाफ नागा महिलाओं का विरोध, दागे गए आंसू गैस के गोले

नई इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले के न्यू हेवन इलाके में रविवार शाम उस समय भारी तनाव फैल गया, जब असम राइफल्स की एक अस्थायी चौकी का विरोध कर रही नागा महिलाओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।समुदाय के प्रतिनिधियों का आरोप है कि यह चौकी ग्राम प्रशासन की अनुमति और पूर्व परामर्श के बिना स्थापित की गई है, जो ‘मणिपुर (पहाड़ी क्षेत्रों में ग्राम प्राधिकरण) अधिनियम, 1956’ के नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

नडीटीवी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि ग्राम प्रशासन और सामुदायिक नेताओं द्वारा सुरक्षाकर्मियों को क्षेत्र से हटाने के लिए बार-बार की गई अपीलों का कोई जवाब नहीं मिला। उनका कहना था कि विरोध सुरक्षा उपायों के खिलाफ नहीं था, बल्कि ग्राम प्रशासन की स्थापित प्रक्रियाओं और स्थानीय सहमति की अनदेखी के खिलाफ था।विवार के विरोध प्रदर्शन में इलाके की महिलाएं सबसे आगे थीं और उन्होंने चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का सामना किया। इस गतिरोध के दौरान, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे पहले, काठो कटमनाओ लोंग (काठो छात्र संघ), काठो लोंग और काठो महिला समन्वय समिति (केडब्ल्यूसीसी) ने संयुक्त रूप से उस स्थान पर असम राइफल्स के जवानों की तैनाती की निंदा की थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *