जिसके नाम पर बजती थीं सीटियां, आज वही एक्ट्रेस मांग रहीं काम

नई दिल्ली, एजेंसी। पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर काम की मांग की है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाई थी। जानिए उनके फिल्मी करियर से जुड़ी खास बातें। ऐसा इसलिए हो रहा था क्योंकि स्क्रीन पर ऑडियंस की सबसे पसंदीदा और बेहतरीन अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आ रही थीं। 90 के दशक में बॉलीवुड की गलियों में एक कहावत बहुत मशहूर थी कि अगर फिल्म को सुपरहिट बनाना हो, तो मीनाक्षी को कास्ट कर लो।लेकिन आज ऐसा क्या हो गया कि क्लास और कमर्शियल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन कही जाने वाली यह अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काम मांगती नजर आईं? आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।पर्सनल लाइफ की बात करें तो 16 नवंबर 1963 को बिहार के सिंदरी गांव (जो अब झारखंड में है) में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ। उनका असली नाम शशिकला शेषाद्रि था। उनके पिता एक फर्टिलाइजर कंपनी में काम करते थे और मां होममेकर थीं। जब वह दो साल की थीं, तब उनकी मां ने नोटिस किया कि मीनाक्षी गानों पर अच्छे एक्सप्रेशन देती हैं और डांस भी करती हैं।इसके बाद उनके पिता ने तय किया कि वे अपनी बेटी को क्लासिकल डांस सिखाएंगे। बचपन से ही उनका झुकाव कला की तरफ था, जो उनके काम में साफ नजर आता है। उन्होंने छोटी उम्र से ही भरतनाट्यम, ओडिसी और कुचिपुड़ी जैसे शास्त्रीय नृत्य सीखे। वह कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह खुद को अभिनेत्री से ज्यादा एक डांसर मानती हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *