दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: कल कई रास्ते रहेंगे बंद

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल 20 मई को आयोजित की जा रही है। इससे नई दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट की फुल ड्रेस रिहर्सल 20 मई को आयोजित की जा रही है। इससे नई दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर न जाने की सलाह दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित मार्गों को गूगल मैप और मैप माई इंडिया पर पर देखा जा सकेगा।दोनों शिखर सम्मेलन 28 मई से 1 जून 2026 तक दोनों प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होंगे। कल फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करें। दोनों पर यातायात दोनों दिशाओं में चलता रहेगा।उत्तर-दक्षिण राजघाट और सराय काले खां के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें। पश्चिम-दक्षिण धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें। पूर्व-दक्षिण में सराय काले खां और बारापूला/आश्रम चौक कॉरिडोर के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करें।- हवाई अड्डे के लिए धौला कुआं से एनएच-8/ गुरुग्राम रोड खुला रहेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *