नई दिल्ली, एजेंसी। भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब पूरे देश में फैल चुका है। मामले की एसआईटी जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। भोपाल एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा की ट्विशा ने कथित तौर पर अपने ससुराल में जिस बेल्ट से फांसी लगाकर त्महत्या की थी उस बेल्ट को जांच अधिकारी द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं लाया गया था।इसके अलावा, एसआईटी प्रमुख डॉ. रजनीश कश्यप ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।बेल्ट समय पर न मिलने पर जांच में देरीसबूत के इस अहम हिस्से के गायब होने की वजह से ही डॉक्टर ट्विशा की गर्दन पर मिले निशानों से कथित लिगेचर सामग्री का मिलान नहीं कर पाए। इससे जांच की प्रक्रिया, सबूतों के संरक्षण और उनमें की गई छेड़छाड़ को लेकर उठ रहे सवालों को और बल मिला।





