पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की मॉर्निंग असेंबली के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को नोटिस भेजे गए है।नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि इसे राज्य भर के सभी स्कूलों के सभी छात्रों द्वारा तत्काल प्रभाव से गाया जा सके।स्कूल प्रबंधनों के बीच असमंजस की स्थितिइस नए निर्देश के बाद स्कूलों के प्रमुख असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। गौरतलब है कि पिछली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राज्य गीत बांग्लार माटी, बांग्लार जल को गाना अनिवार्य कर दिया था।कई स्कूल प्रमुखों का कहना है कि भले ही नए नोटिस में राज्य गीत का कोई जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन बच्चों के लिए सुबह की प्रार्थना सभा में तीन-तीन गीत गाना आसान नहीं होगा।कक्षाओं में देरी की चिंताएक स्कूल के प्रमुख ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हम राष्ट्रगान को नहीं हटा सकते क्योंकि वह अनिवार्य है। अब हमारा पहला गीत वंदे मातरम होगा, और इसमें राज्य गीत को भी शामिल करने से बहुत अधिक समय लगेगा, जिसके परिणामस्वरूप कक्षाओं के शुरू होने में देरी होगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *