जालंधर में हुई घटना; मौके पर मची अफरा-तफरी

जालंधर : जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमाके की गूंज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी। सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ ही नहीं पाए। बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।फिलहाल इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।इस घटना ने राज्य में हाल ही में हुई अन्य संदिग्ध वारदातों की याद ताजा कर दी है। बीते कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। वहीं, हाल ही में पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत हुई थी।  लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी मामलों को जोड़कर देख रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश तो नहीं है।हालांकि अभी अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे हैं और फारेंसिक जांच का इंतजार कर रहे हैं।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने काउंटर इंटेलिजेंस को मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती तौर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक भी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं कि क्या स्कूटी में पहले से विस्फोटक रखा गया था? अगर हां, तो किसने और कब? क्या गुरप्रीत खुद निशाने पर था या बीएसएफ मुख्यालय? सबसे अहम सवाल यह भी है कि गुरप्रीत के कोरियर लेकर आने की जानकारी किन-किन लोगों तक पहुंची थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories