यमुनोत्री धाम में मई में पहली बार हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी/बड़कोट। पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज के साथ सोमवार को यमुनोत्री धाम में मई माह में वर्षा के साथ पहली बार हल्की बर्फबारी हुई। इस दौरान वर्षा के साथ गिरते बर्फ के फाहों का धाम के दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों ने आनंद उठाया।तीर्थयात्रियों व तीर्थपुरोहितों ने इसे अद्भुत पल बताया। इधर, गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। वहीं, धाम में वर्षा के साथ निचले क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा से ठंड बढ़ गई है।

गर्मी से राहतयहां पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद नियमित वर्षा के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हरियाणा से आए तीर्थ यात्री अविकल ने बताया कि वे गर्मी से राहत पाने के लिए चारधाम यात्रा पर निकले थे, लेकिन मई में यमुनोत्री में बर्फबारी देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी अचंभे से कम नहीं है, मन बेहद प्रसन्न हो गया है। स्थानीय तीर्थ पुरोहित गौरव उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ठंड और बारिश सामान्य है, लेकिन मई महीने में बर्फबारी होना असामान्य घटना है।उन्होंने कहा कि सोमवार को गिरते बर्फ के फाहे वास्तव में आश्चर्यजनक रहे। वहीं, गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर भी बर्फबारी देखने को मिली। दोनों धामों में वर्षा के साथ ही जनपद मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई,

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *