हर‍िद्वार के भीमगोड़ा-खड़खड़ी में चला बुलडोजर, 150 अतिक्रमण ध्वस्त

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा की सुचारु व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने शहर के संवेदनशील मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए गए।उप जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए करीब 150 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, खोखे और अन्य अतिक्रमणों को हटाकर मार्गों को खाली कराया गया। जो श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा बन रहे थे।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी दिखाई गई। घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर पांच सिलिंडर जब्त किए गए। वहीं गंदगी फैलाने और नगर निगम के नियमों की अनदेखी करने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के चालान किए गए। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मार्ग हैं, जहां छोटी सी बाधा भी बड़े जाम और अव्यवस्था का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories