नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य चीन के हुनान प्रांत स्थित लियुयांग शहर में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए।यह धमाका सोमवार शाम करीब 4:40 बजे हुनान प्रांत के लियुयांग में स्थित हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी’ की एक वर्कशॉप में हुआ। यहां बड़े पैमाने पर पटाखों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।चिनफिंग ने दिए बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश
चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चिनपिंग ने लापता लोगों का पता लगाने और घायलों को तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया है।सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल के ऊपर से सफ़ेद धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।राहत बचाव कार्य जारीसरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, घटनास्थल पर लगभग 500 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं, पास में स्थित दो बारूद के गोदामों से उच्च जोखिम का हवाला देते हुए खतरनाक क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।





