ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

चमोल। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत सोमवार को राज्य के पर्वतीय जिलों सहित जनपद चमोली में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही पांच मई को भी चमोली जनपद में आरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज वर्षा तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।उन्होंने अधिकारियों को प्रतिकूल मौसम की स्थिति में जनपद के भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7055753124 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *