जज ने की खुदकुशी: कड़कड़डूमा कोर्ट में थे कार्यरत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस टीमने  मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।राजधानी के पॉश इलाके सफदरजंग के ग्रीन पार्क मेन निवासी कड़कड़डूमा कोर्ट (डीएलएसए) में तैनात 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। जज के जीजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इससे पूरे इलाके और न्यायिक महकमे में भारी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस दिल्ली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जज अमन कुमार शर्मा को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *