दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड की वोल्वो बसों पर पथराव

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश के जिला बागपत स्थित बड़ौत में उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की दो वोल्वो बसों पर एक ही समय में पथराव किया गया।गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज के अधिकारियों ने 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।शनिवार को शामली और बागपत के पुलिस कप्तान को रोडवेज के अधिकारी लिखित शिकायती पत्र भेजेंगे।एक्सप्रेसवेशामली के जिला बागपत और बड़ौत के बीच शाम पांच बजे एक ही समय पर उत्तराखंड की दो वाल्वो बसों पर पथराव किया गया।दिल्ली से देहरादून आ रही यूके-07पीए 8080 का फ्रंट और साइड का शीशा पत्थर मारकर तोड़ा गया। जबकि दिल्ली जा रही यूके-07 पीए 1010 वोल्वो का फ्रंट का शीशा तोड़ा गया।

यह हमला एक ही समय के अंतराल में दोनों वोल्वो बसों पर किया गया। बस पर पत्थराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि बस में पर्दे लगे हुए थे। चालक के बस रोकने पर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति भाग गए।मामले का खुलासा हो सके, इसको लेकर रोडवेज अधिकारी शामली और बागपत पुलिस अधिरी को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर बस और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एनएच के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि रोडवेज की वोल्वो बसों पर हुए पथराव का मामला गंभीर है। जिस तरह से पथराव किया गया है, यह सोची-समझी साजिश हो सकती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *