गोपेश्वर। धाम में घेराबंदी कर चार शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया।संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चारधाम यात्रा शुरु होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच टप्पेबाज गिरोह भी सक्रिय हो गया है।रनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बदरीनाथ धाम में डाका डालने की फिराक में अंतर्राज्यीय गिरोह को चमोली पुलिस ने बदरीनाथ धाम में घेराबंदी कर चार शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख के आईफोन व सैमसंग अल्ट्रा के सहित 13 महंगे फोन बरामद किए हैं।चारधाम यात्रा अपने चरम परदेवभूमि उत्तराखंड में वर्तमान में चार यात्रा अपने चरम पर है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अटूट आस्था के साथ पवित्र धामों में शीश नवा रहे हैं। श्रद्धालुओं की इसी भारी भीड़ और आस्था का लाभ उठाकर टप्पेबाज गिरोह लोगों की जेब खंगाल रहा है।थाना श्री बदरीनाथ पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह भीड़ में घुल मिलकर श्रद्धालुओं का ध्यान भटका रहा है और उनके कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहा है। यह गिरोह विशेष रूप से स्नान घाटों और मंदिर परिसर जैसे अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सक्रिय था।7 अप्रैल को वादी नरेश चन्द्र (निवासी पौड़ी गढ़वाल) द्वारा कोतवाली श्री बदरीनाथ में एक तहरीर दी थी। वादी के अनुसार, उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आईडी, डीएल, पैन कार्ड, एटीएम और 10 हजार रुपए गर्भ गृह में दर्शन के दौरान चोरी हो गए थे। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली श्री बदरीनाथ में मुकदमा पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पंवार द्वारा तत्काल एक विशेष एंटी थेप्ट स्क्वाड का गठन किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे गिरोहों पर नकेल कसने के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ आधुनिक सर्विलांस का भी उपयोग किया जाए।पुलिस टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर चार संदिग्धों को चिन्हित करते हुए घेराबंदी की और हनुमान चट्टी के पास दो संदिग्ध वाहनों को सफलतापूर्वक रोका। वाहनों की सघन तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 14 लाख रुपये की कीमत के कुल 13 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद हुए।





