हैदराबाद को पहला झटका, ट्रेविस हेड छह रन बनाकर आउट

जयपुर :  आज आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। पैट कमिंस की वापसी हुई है। उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है हैदराबाद को पहला झटकाहैदराबाद को पहला झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों ट्रेविस हेड को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ छह रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं।RR vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरूहैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य दिया। शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए जबकि प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके। राजस्थान को चौथा झटका कप्तान पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने रियान पराग को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब फरेरा और हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान को दूसरा झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 गेंदों में 51 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यवंशी का साथ देने रियान पराग आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 153 रन है10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और वैभव सूर्यवंशी तथा ध्रुव जुरेल क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 112 रन है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *