रुद्रप्रयाग। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई।इनमें आठ लोग ऋषिकेश से अंत्येष्टि कर लौट रहे थे। हादसों का कारण वाहन की तेज गति और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाओं पर दुख जताते हुए मृतकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।पहला हादसा टिहरी में चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास दोपहर ढाई बजे हुआ।यहां मैक्स कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट के पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 300 मीटर खाई में गिर गया।इसमें सवार 10 लोग चकरेड़ा घनसाली निवासी प्रेमलाल के पिता संपत लाल का अंतिम संस्कार करके ऋषिकेश से लौट रहे थे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकाला। घायल उत्तम और अंकित को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।





