मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया

नई दिल्ली, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश एक बार फिर भावुक हो उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंक के खिलाफ भारत के अडिग संकल्प को दोहराया, वहीं सेना ने भी कड़ा संदेश दिया।पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक संदेश साझा करते हुए उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस भयावह हमले में जान गंवाने वाले लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *