कुंतल फूलों से सजा मंदिर, जयकारों से गूंज उठा धाम

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे तय लग्नानुसार विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम को इस बार करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंचकर पूजा की।बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार सांय करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चली डोली 17 किमी पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, छोटे-बड़े लिनचोली और बेस कैंप होते हुए केदारपुरी पहुंची।मंदिर परिसर में पहुंचते ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों के साथ पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू-वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा धाम शिवमय हो गया। इस दौरान पुलिस और आईटीबीपी की कड़ी सुरक्षा है। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा।राजस्थान के शेर सिंह, ऋषिकेश के सौरभ कालरा, देहरादून के ध्रुव, चमोली की पुष्पा बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट और पौड़ी की सोनाली नेगी सहित कई श्रद्धालुओं ने केदारनाथ यात्रा को लेकर उत्साह जाहिर किया। 

कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories