26 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 2.5 लाख छात्र एडवांस के लिए क्वालीफाई

नई दिल्ली, एजेंसी। जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2026 में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 20 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 Result 2026 जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की गई है। परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है। जेईई मेंस एग्जाम में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले छात्र जेईई एडवांस एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *