आज से चारधाम यात्रा का आगाज, CM धामी ने यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून : चारधाम यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस वर्ष भी यात्रा नया आयाम स्थापित करेगी। हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है। 

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप परिसर से यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर धामों के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों ने जय बाबा केदार, जय बदरीविशाल, जय मां गंगे और जय मां यमुना के जयकारे के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया।कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त यात्रा रोटेशन समिति की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि भगवान यहां आए हुए हैं। कहा कि जिसके मन में सनातन है, चारधाम की यात्रा वही करता है और उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। यह यात्रा आस्था, साधना और शिवत्व को जोड़ने का मार्ग है। यात्रा में कठिन भौगोलिक परिस्थितियां आती हैं लेकिन कठिन यात्रा ही भगवान को पाने का मार्ग है। जिनका जन्म इस देवभूमि में हुआ है, वह तो सौभाग्यशाली है और जो यहां आ रहे हैं वह परम सौभाग्यशाली हैं। चारधाम यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस वर्ष भी यात्रा नया आयाम स्थापित करेगी। हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories