ऋषिकेश में सत्यनिष्ठ बनकर रह रहा था सनीउर रहमान

ऋषिकेश। नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशी नागरिक को लक्ष्मणझूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अपना नाम सत्यनिष्ठ बता रहा था। आरोपित ने सत्यनिष्ठ आर्य नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।लक्ष्णमणझूला थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम संयुक्त रूप से रामझूला क्षेत्र में सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसकी बातें विरोधाभासी लगी। जिसके बाद थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सनीउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ साधु निवासी बैसड़ी मधुखाली, फरीदपुर, बांग्लादेश बताया।जांच में पता चला कि वह वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था। अपनी वास्तविक पहचान छुपाने के लिए उसने सत्यनिष्ठ आर्य नाम से सत्यम एन्क्लेव, जीवी रोड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के पते पर आधार कार्ड भी बनवा रखा था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *