ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर होगा ऑफलाइन पंजीकरण

देहरादून : ऑफलाइन पंजीकरण के लिए कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं।आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
अधिकारियों ने बताया कि कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद वहां भी चार काउंटर संचालित किए जाएंगे। फिलहाल 30 काउंटर पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।

यात्रा व्यवस्थाओं का विधिवत शुभारंभ 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं एनआरआई यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories